इनेलो-जजपा की एकजुटता पर दिग्विजय का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 08:39 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): पोस्टरों में ओपी चौटाला की तस्वीर छापने को लेकर इनेलो और जजपा में छिड़े विवाद के बीच  दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला आज जींद में पहुंचे थे, जहां उन्होंने दोनों दलों की एकजुटता की तमाम संभावनाओं को खत्म कर दिया और कहा कि ये चैप्टर यहीं खत्म कर दिया जाए तो बेहतर है। जजपा नेता ने कहा कि कहीं भी कोई पेच फंसा हुआ नहीं है, इस चैप्टर को ही खत्म कर दिया जाए। जजपा और इनेलो के बीच आज क्या चल रहा है, इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा।

दिग्विजय ने आगे कहा कि जो जैसा बयान देगा, वो वैसा ही भरेगा। जजपा और इनेलो अपनी लड़ाई लड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के डीएनए में धर्म और जाति की राजनीति करने का गुण है। कहीं जाट-नॉन जाट की राजनीति करते हैं तो कहीं हिंदू-मुस्लिम की।

पंजाब को हरियाणा ने सदा खीर खिलाने का काम कियाः जजपा नेता 

जजपा नेता ने कहा कि पंजाब को हरियाणा ने सदा खीर खिलाने का काम किया है। पंजाब भी हरियाणा के साथ है, लेकिन एक आदमी की वजह से रिश्ते बिगड़ रहे हैं। 21 मई तक पानी देने की बात कही है, लेकिन उसके बाद नया कैडर शुरू हो जाएगा, जिसमें हरियाणा के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

प्रदेश की जीडीपी किसान पर निर्भर करतीः दिग्विजय 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी किसान पर ही निर्भर करती है। अगर किसान की आय बढ़ेगी तो प्रदेश की बढ़ेगी। हरियाणा के लोगों को भाखड़ा के साथ SYL का पानी भी मिलना चाहिए, चाहे किसी भी रूट से मिले। उन्होंने कहा कि जजपा आगे अपने दम पर ही सरकार बनाएगी, इसके लिए कड़ी मेहनत की जाएगी। अब जजपा में लोगों के आने का दौर शुरू हो चुका है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static