दिग्विजय चौटाला ने गुलशन खटटर के निधन पर जाहिर किया अफसोस

8/13/2021 3:16:48 PM

सिरसा(सतनाम):  जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खटटर के निधन पर अफ़सोस जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन और केंद्र सरकार में जल्द सहमति बनेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जल्द ही सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। । निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल में जजपा का एक विधायक और शामिल होगा और जजपा के कोटे से एक विधायक मंत्री बनेगा। 

दिग्विजय चौटाला ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर पलटवार करते हुए कहा कि  चढूनी एक राजनीतिक व्यक्ति है। चढूनी ने किसान आंदोलन को अपने स्वार्थ के लिए गुमराह किया है। उन्होंने कहा की चढूनी नगर पार्षद नहीं बन सकते लेकिन चढूनी सीएम बनने के सपने देख रहे है। 

Content Writer

Isha