कांग्रेस पर दिग्विजय चौटाला का जुबानी हमला, बोले पार्टी का पतन है निश्चित

5/25/2022 8:16:31 PM

चंडीगढ़(धरणी): नगर निकाय चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला में एक बैठक की। बैठक में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान द्वारा जारी प्रवक्ताओं की सूची रद्द होने के संबंध में दिग्विजय ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है...पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खात्मे की ओर है और कांग्रेस का पतन निश्चित है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है इस समय कांग्रेस बेहद खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य ना देश में है और ना ही प्रदेश में। जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि कांग्रेस के भविष्य के नेता राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा का तो यह हाल है कि पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का दो-दो मिनट तक जवाब ही नहीं सूझता। उन्होंने कहा कि आज ही राहुल गांधी का एक वीडियो देख रहा था, जिससे साफ झलक रहा है कि उनमें कितनी काबिलियत है।   

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai