भूपिंदर हुड्डा को जल्द ही जेल में जाना पड़ेगा: दिग्विजय चौटाला

11/25/2019 11:49:24 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): जेजेपी नेता एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का कहना है कि अगले सत्र में हरियाणा के कॉलेज विश्विद्यालयों में प्रत्यक्ष तौर पर छात्र संघ चुनाव होंगे, लिंग्दो कमेटी की शर्तों पर चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। दिग्विजय चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा भूपिंदर हुड्डा को जल्द ही जेल में जाना पड़ेगा।

चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सरकार का काम देखना है, हमारा काम अब संगठन विस्तार की ओर गौर किया जाना होगा। पार्टी को मजबूत किया जाएगा, लेकिन इससे पहले जनसमस्याओं को निपटना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला कर्मयोगी हैं, अभी हम 10 सीट जीतकर सरकार का हिस्सा है, लेकिन वो समय भी आएगा जब हरियाणा में जेजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी, इस दौरान दिग्विजय ने इनेलो पर भी तंज किया, कहा कि देख लें किस दल की वोट परसेंटेज कितनी है।

Shivam