भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बोले दिग्विजय चौटाला, कहा- परिस्थितियों को देखकर गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव

2/7/2024 2:46:51 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को ज्यादा समय नहीं रह गया है। वहीं चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी पार्टियां ये दावा कर रही हैं कि वो सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगी। वहीं सबकी नजरे इस पर भी जरूर टीकी हुई है कि आखिर इस बार जजपा और भाजपा का गठबंधन होगा या नहीं। अब तक इसपर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई, वहीं जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गठबंधन को लेकर कहा कि आज की परिस्थिति को देखकर लगता है कि बीजेपी और जेजेपी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे आगे क्या होता है वो समय बताएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इसको लेकर जेजेपी की तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।ये  कहना है जेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का। वहीं गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि आज की परीस्थिति को देखकर लगता है कि बीजेपी और जेजेपी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे आगे क्या होता है वो समय बताएगा। वहीं दिग्विजय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताओं का आपस मे भरोसा नहीं है उनपर जनता भरोसा कैसे करे। 

लोकसभा चुनावों को लेकर बोले दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है और जनता के बीच में लगातार प्रचार भी किया जा रहा है। जजपा द्वारा लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी जिसमें सब तय होगा, बाकी राजनीति शर्तों के साथ नहीं चलती, राजनीति हालात के हिसाब से चलती है। उन्होंने कहा कि राजनीति लोगों की भावनाओं के हिसाब से चलती है उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस बटी हुई है और जब तक कांग्रेस बटी हुई है हमें इसका लाभ है। कांग्रेस का चेहरा बेनक़ाब हो चुका है लोग कहते हैं कि उनपर क्या विश्वास करें जिनका आपस में विश्वास नहीं है। वहीं कप्तान अजय यादव के कांग्रेस में दम घुटने के बयान पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस में सब का दम घुट रहा है मजबूरी के कारण वे कांग्रेस में है कांग्रेस को बाप-बेटे ने कैप्चर कर रखा है। 

दिग्विजय ने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में जननायक कबड्डी वर्ल्ड कप डबवाली हल्के में करवाया जाना है। जो अब तक का सबसे बड़ा कबड्डी वर्ल्ड कप होगा। जिसमें 6 देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।जिसमे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ,ब्रिटेन ,न्यूजीलैंड ,भारत सहित टीम शामिल होंगी। वहीं इनामी राशि भी अबतक की सबसे ज्यादा होगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana