रविवार को दिग्विजय चौटाला दादरी के विभिन्न गांवों का करेंगे दौरा, भिवानी रैली का देंगे न्यौता

11/19/2022 3:59:10 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत और जींद जिले के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को जेजेपी के पांचवें स्थापना दिवस पर होने वाली भिवानी रैली को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 20 नवंबर को पानीपत और जींद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि दुष्यंत चौटाला सुबह 11 बजे पानीपत और दोपहर तीन बजे जींद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और भिवानी रैली का न्यौता देंगे। वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला 22 और 23 नवंबर को दादरी जिले का दो दिवसीय दौरे करते हुए विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करके भिवानी रैली का न्यौता देंगे। रणधीर सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को दिग्विजय चौटाला गांव निमड़ी, मालकोश, ऊण, बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, साकरोड़, सांजरवास,  सावड़,  सौंफ,  कासनी, मिर्च और रावलधी का दौरा करेंगे। 23 नवंबर को दिग्विजय चौटाला गांव रनीला, बास, अचीना, भागेश्वरी, झिंझर, कोल्हावास, मिसरी, कमोद, धिकाड़ा, फतेहगढ़, पैंतावास, चरखी और छप्पार के दौरे पर होंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma