कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं : दिग्विजय चौटाला

4/4/2019 1:31:44 PM

जींद (ब्यूरो): इनसो के राष्ट्रीयध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार का प्रतीक हो और जिसके आला नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर हों, उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जजपा जल्द लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में सभी 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

हरियाणा से इस बार एक नहीं, 10 दुष्यंत चौटाला लोकसभा में पहुंचेंगे। दिग्विजय जींद की जाट धर्मशाला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस आज राफेल और भ्रष्टाचार के दूसरे मुद्दों पर मुंह खोल रही है, जबकि उसकी सच्चाई यह है कि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार का प्रतीक है। दिग्विजय ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जजपा की जीत होगी। 

Shivam