जींद उपचुनाव: दिग्विजय चौटाला के पास सबसे ज्यादा दौलत, जानिए उम्मीदवारों की संपत्ति

1/11/2019 10:53:10 AM

जींद(मलिक): जींद उप चुनाव के दंगल में उतरे उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा दौलत जजपा के दिग्विजय चौटाला के पास है। उनके बाद इस मामले में कांग्रेस के रणदीप सुर्जेवाला हैं। 
जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने अपने नामांकन पत्र के साथ अपनी सम्पत्ति, लोन आदि का पूरा ब्यौरा दिया है। इसमें उन्होंने कैश 4 लाख 30 हजार, बैंक में जमा 14.05, शेयर 755600 रुपए के बताए हैं। उनके पास 400 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 12 लाख 16 हजार है। 2 लाख रुपए कीमत की चांदी है। ब्याज आदि के रूप में उन्हें 1329450 की आय होती है।  चौटाला के पास 12 करोड़ 23 लाख 5 हजार 684 की मूवेबल प्रॉपर्टी है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। लोन और एडवांस आदि के रूप में 10 करोड़ 36 लाख 45 हजार 285 रुपए उन्होंने दिए हुए हैं। देनदारी 9 करोड़ 63 लाख 18 हजार 191 की है। 

भाजपा के डा. मिड्ढा के पास 10 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी
भाजपा से उम्मीदवार डा. कृष्ण मिड्ढा के पास 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसमें विरासत में मिली प्रॉपर्टी भी शामिल है। उनके पास मूवेबल प्रॉपर्टी 5650734 रुपए की है। वहीं इनकी इन्कम 566868 रुपए है तो पत्नी की इन्कम 356776 रुपए है। डा. मिड्ढा के पास कैश 5 लाख 14 हजार रुपए है तो पत्नी के पास 2 लाख 81 हजार और बच्चों के पास 2 लाख 5 हजार रुपए कैश है। मिड्ढा की बीमा पॉलिसी 1917529 की है। एन.एस.ई 1.46 आर.डी. 1.14 लाख की है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। 2.94 लाख रुपए का सोना उनके पास है।  

इनैलो के उमेद रेढू के पास अढ़ाई लाख कैश 
इनैलो उम्मीदवार उमेद रेढू के पास अढ़ाई लाख का कैश है। इसमें से उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए है और उनके आश्रितों के पास 50 हजार रुपए है। उमेद रेढू के शेयर होल्डर 1547864 रुपए के हैं। उनका पूंजी निवेश 6392164 रुपए का है। इनकी मूवेबल प्रॉपर्टी 102838 और 55 रुपए है। इनमुएबल प्रॉपर्टी 1 करोड़ से ज्यादा की है।  

सुर्जेवाला के पास 76 हजार कैश, कुल प्रॉपर्टी 3 करोड़ से ज्यादा 
कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुर्जेवाला के पास कैश इन हैंड 76 हजार रुपए है। पत्नी के पास 1 लाख 95 हजार रुपए कैश है। रणदीप सुर्जेवाला के बैंक  खातों में 66 लाख 95 हजार, पत्नी के खातों में 19.91 लाख रुपए है। सुर्जेवाला की मूवेबल प्रॉपर्टी 87.4 लाख, पत्नी की 91.98 लाख रुपए है। उनकी मूवेबल प्रोपर्टी 181.96 लाख तथा पत्नी की 78.98 लाख रुपए है। 
 

Deepak Paul