दीपेंद्र ने ‘आप’ के मोदी हटाओ अभियान का किया समर्थन, लेकिन गठबंधन को बताया गलत

4/4/2019 10:00:58 PM

रोहतक (प्रवीण धनखड़): लोकसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार और प्रसार के लिए गांव-गांव घुम रहे है। इसी कड़ में झज्जर में भी दीपेंद्र हुड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के मोदी हटाओ अभियान को तो सही मानते हैं लेकिन वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ हैं।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर शब्दवार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोहतक सीट जीतने के लिए अपना प्रत्याशी भी नहीं मिल पाया है। साथ ही कहा कि भाजपा ने हरियाणा को नुक्सान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा की एक तरफ तो भाजपा सेना को खुली छूट देने की बात कहती है दूसरी ओर 70 सालों में पहली बार सेना के जवानों पर मुकदमे भाजपा सरकार ने ही दर्ज कराए हैं।

 

 

kamal