पंचकूला से अयोध्या तक सीधी बस सेवा, 3 दिन मिलेगी सर्विस... यह रहेगा रूट

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़ :  अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने अयोध्या तक सीधे बस सर्विस शुरू करने का निर्णय लिया है। पहली बस पंचकूला से अयोध्या तक के लिए चलेगी। शुक्रवार से यह बस सर्विस शुरू हो सकती है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पंचकूला से बस अयोध्या के लिए जाएगी। वहां से वापसी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी।

 
वहीं दूसरी ओर, सरकार ने किलोमीटर स्कीम पर परिवहन बेड़े में 1000 और बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है। अभी तक किमी स्कीम के तहत 563 बस चल रही हैं। ये सभी डीजल बसें हैं। नई 1000 बसों में डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक और सीएनजी बस भी होंगी। इसी तरह से सरकार ने 150 और एसी बस खरीदने की मंजूरी दी है। इन बसों को लम्बे रूट्स पर चलाया जाएगा। एसी बस की डिमांड बढ़ने के बाद सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

पंचकूला से इसी सप्ताह अयोध्या तक बस सेवा शुरू की जाएगी। तीन दिन– सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को पंचकूला बस स्टैंड से सुबह साढ़े 10 बजे बस रवाना होगी। नयी दिल्ली बस स्टैंड होते हुए वाया मथुरा-आगरा-लखनऊ से बस अयोध्या तक पहुंचेगी। बस का एक तरफ का किराया 1300 रुपये होगा। इसी तरह अयोध्या से यह बस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर दो बजे पंचकूला के लिए वापस रवाना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static