आम लोगों से तार जोडऩे में जुटे खट्टर, अंत्योदय विषय पर की चर्चा

3/23/2018 8:33:46 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आम लोगों से तार जोडऩे में जुट गए हैं। कभी कुछ जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके साथ मन की बात करते हैं तो उसी कड़ी में आज 22 जिलों से आम लोगों को अपने आवास पर बुलाकर विचार सांझा किए। 

एक और सुधार कार्यक्रम के तहत अंत्योदय विषय पर चर्चा करने के लिए प्रदेश के लोगों को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने बड़े सहज भाव से प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की बातों को सुना और उनके निजी जीवन में आने वाली समस्याओं को समझते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के दर्शन पर चलते हुए राज्य और लोगों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया है।  
 

अंत्योदय विषय पर चर्चा करने के लिए समाज के विभिन्न हिस्सों से अंतिम पंक्ति के लोग मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में शामिल हुए। इनमें रेहड़ी, ठेले पर कार्य करने वाले, मनरेगा मजदूर, मैकेनिक, खेतिहर मजदूर, मूॢतकार, खिलौने बनाने वाले, मोची, सिलाई का कार्य करने वाले, गडरिया लोहार, बिस्कुट बनाने वाले, बैग बनाने वाले और बूटिक का कार्य करने वाली महिलाएं शामिल थी। 
 

बैठक में आए लोगों को एक स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में शामिल लोगों ने अपने शब्दों में इस आमंत्रण के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं पर उनके विचार एवं सुझाव लेने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।

Punjab Kesari