डीजे का कार्यक्रम देखने गए बच्चे को अचानक मिली दर्दनाक मौत (VIDEO)

2/28/2019 5:01:46 PM

जींद(जसमेर मलिक): जींद के गांव दालम गांव में अज्ञात लोगों द्वारा डीजे पर फायरिंग से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसकी उम्र करीबन 12 वर्ष के करीब थी। घटना बीती देर रात की है, जहां शादी में बज रहे डीजे के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें गोली एक सुमित नाम के बच्चे को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर पही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 

मृतक के पिता धर्मवीर का रो- रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पड़ोस मे शादी थी तो उनका बेटा डीजे देखने चला गया। उसी दौरान किसी ने फायरिंग की जिसमें उसके बेटे को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। लेकिन इस कांड से धर्मवीर का पूरा परिवार उजड़ गया। क्योकि धर्मवीर लकवा से ग्रस्त है और वे चलने फिरने में असमर्थ है। मृतक सुमित ही उसका एकमात्र सहारा था। जो उसकी सेवा करता था। इस घटना के बाद उसके घर में अंधेरा ही अंधेरा छा गया है।  

पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रयास तेज कर दिए हैं की गोली किसने चलाई। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।   

Deepak Paul