अभयपुर गांव की महिला सरपंच को अदालत ने किया डिसमिस

6/1/2018 3:10:56 PM

सोहना(सतीश कुमार): साल 2016 में हुए पंच सरपंचों के चुनाव में अभयपुर गांव से सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में उतरी थी। इन्ही में से सरपंची पद पर जीत हासिल करने वाली महिला निर्मल देवी थी। वहीं दूसरे स्थान पर रीना देवी रही। 

जिन्होंने निर्मल पर आरोप लगाते हुए अदालत में रिट पिटिसन दायर कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर निर्मल के ऊपर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जितने वाली महिला सरपंच निर्मल नही बल्कि शीतल है।

जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित किये गये शिक्षा के डाक्यूमेंट्स पूरे नही करने पर निर्मल नाम से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। जिसने राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड व वोटर लिस्ट में अपना नाम बाद में गलत दर्ज कराया है। 

याचिका दायर कर्ता रीना के अधिवक्ता ने निर्मल के सभी दस्तावेजों को अदालत के सम्मुख पेश करते हुए बताया कि ये महिला निर्मल नही बल्कि शीतल है। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए निर्मल नाम के दस्तावेजों को फर्जी मानते हुए महिला सरपंच को डिसमिस कर दिया है।

Rakhi Yadav