पुलिस वालों से भिड़े रोडवेज कर्मी, चार गिरफ्तार (VIDEO)

1/8/2019 2:52:02 PM

अंबाला(रीटा): सर्व कर्मचारी संघों की सामूहिक दो दिवसीय हड़ताल में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लेेने का ऐलान किया हुआ है। इस हड़ताल के दौरान अंबाला में रोडवेज कर्मचारियों का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां बस रोकने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों में भिड़ंत हो गई। वहीं इस मामले में संदिग्धता देखते हुए पुलिस ने 4 रोडवेज कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।



बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते बसों को रोकने के लिए बसों के आगे आने लगे, जिसपर उनके और पुलिस कर्मियों में धक्का मुक्की हो गई। कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारियों से बस चलवाने को लेकर विवाद किया है।

Shivam