यमुनानगर के जिला जेल अधीक्षक व उनकी पत्नी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

1/18/2022 1:08:12 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यमुनानगर के जिला जेल अधीक्षक संजीव पाठड व उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं यमुनानगर के कई डॉक्टर व हेल्थ वर्कर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यमुनानगर में जहां कल 155 मामले सामने आए थे, वहीं 147 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस समय यमुनानगर जिला में 793 एक्टिव केस है।

सीएमओ डॉ विजय दहिया का कहना है कि 1 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में तेजी आई है। पहले जहां दिसंबर तक कोरोना के मामलों की संख्या 7% थी। वहीं वह बढ़कर अब 4.8% हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए जहां वैक्सीनेशन जरूरी है, वहीं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व सीनियर सिटीजन को बेवजह बाहर निकलने से बचना चाहिए, सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करना चाहिए। विजय दहिया का कहना है कि मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव होने वालों में ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं है। उसका एक बड़ा कारण वैक्सीनेशन अधिक होना भी हो सकता है, लेकिन फिर भी हमें सतर्कता बरतते रहना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Content Writer

Manisha rana