सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के उपलक्ष्य में यमुनानगर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन(VIDEO)

9/29/2018 1:11:43 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर जिला प्रशासन द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, शहरी निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में देश के वीर जवानों की वीरता के बारे में बताया गया। कविता जैन ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि सेना के जज्बे को ना केवल सलाम करना उनके मनोबल को बढ़ाना।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए आज सर्जिकल स्ट्राइक ओर दूसरे शब्दों में कहां जाए तो प्रकरण दिवस यह दो दिवस का जो प्रोग्राम है। पूरे देश भर के अंदर जहां तक मुझे संज्ञान में है 53 शहरों में 56 स्थानों के अंदर यह मनाया जा रहा है।  ताकि सेना को देखकर सभी उनसे प्रेरणा ले वह अपने देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों की तरह बन सके। उन्होंने कहा कि बहुत सारी संख्या पर में स्कूलों से आए युवा पीढ़ी यहां पर मौजूद हैं और एक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म यहां दिखाई गई, एनसीसी के कर्नल हैं।  

हर देशवासियों को यह जरूर पता होना चाहिए कि आज जो अमन चैन की हम नींद सो रहे हैं, वो अपने जवानों की वजह से ही है। कठिन परिस्थितियों से अपना सब कुछ दांव पर लगाकर हमारे सैनिक हमारी रक्षा करते हैं। निश्चित रूप से यह सब कार्यक्रम हमारे सैनिकों को समर्पित है।  

Rakhi Yadav