कैथल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरूआत, 11 से 13 अक्टूबर तक चलेगी(Video)

10/11/2018 5:23:08 PM

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): कैथल के गुरु गोविंद सिंह खेल स्टेडियम में आज से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका शुभारंभ जिला उपायुक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने किया है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें कबड्डी, हॉकी, वालीबॉल, टेबल, टेनिस, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स इस तरह की करीब 15 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 

प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग का खिलाड़ी भाग ले रहा है। वहीं जिला उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को विशेष बढ़ावा देने के साथ-साथ हर खिलाड़ी को प्रोत्साहन भी दे रही है और आज देश में हरियाणा ने खेलों में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

Rakhi Yadav