उप-मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात, गिनवाई समस्याएं

11/15/2020 7:10:00 PM

फिरोजपुरझिरका (ब्यूरो): जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जानू ठेकेदार ने रविवार दोपहर हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सिरसा निवास पर मुलाकात की। दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं ली और बधाई दी। वहीं जिला के बडक़ली चौक पर रविवार 22 नवंबर को होने वाली किसान रैली की तैयारियों के बारे में उप मुख्यमंत्री को बताया और पार्टी पदाधिकारियों की गतिविधियों से भी अवगत कराया। 

पत्रकारों से बातचीत में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उपमुख्यमंत्री रैली को लेकर बड़े उत्साहित हैं इसके बारे में सवाल पूछे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि वाकई में यह प्रदेश की बड़ी रैली होगी। तो मैंने उन्हें बताया कि हां, यह बिल्कुल बहुत बड़ी रैली होगी जो कई रिकॉर्ड भी कायम करेगी। यह नगीना के विकास में नई उम्मीद लेकर आएगी। 

नगीना क्षेत्र की एक दर्जन मांगों से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अवगत कराया है। उनमें उपमंडल, अनाज मंडी, नगर पालिका, तहसील, दमकल केंद्र, बस अड्डा, विश्रामगृह, सीएचसी, घागस बिजलीघर, दिल्ली मुंबई मेगा हाइवे में मरोड़ा कट, होडल से नगीना वाया तिजारा फोरलेन, नूंह से अवर हाइवे को 6 लेन, साकरस, रावली, बदरपुर और उलेटा-घागस में पीएचसी, नांगल मुबारिकपुर में विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा कॉलेज, मरोड़ा में कृषि अनुसंधान कॉलेज की स्थापना के अलावा फिरोजपुर झिरका खंड की आधा दर्जन मांगे शामिल है। 

vinod kumar