भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के साथ हुआ हादसा, हो गई मौत

8/14/2021 8:13:34 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र): भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामरती फोगाट की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ यह हादसा तब हुआ जब वह पार्टी की तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर लौट रही थी। यह हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। उनकी मौत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दुख जताया है। 

दुखद सूचना:- भारतीय जनता पार्टी दादरी की जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रामरती फौगाट जी का आक्समिक निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने का संबल प्रदान करें ॐ शांति pic.twitter.com/1szyvcCwST

— Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) August 14, 2021

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी दादरी की जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामरती फोगाट का आक्समिक निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने का संबल प्रदान करें।
 

 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar