आवारा पशुओं से आमजन परेशान, आए दिन बना रहता है दुर्घटना होने का खतरा

9/11/2020 3:00:45 PM

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ शहर के लगभग सभी सड़कों पर आवारा पशुओं के बैठने से आए दिन दुर्घटना होने पर खतरा बना रहता है, वहीं आम लोगों को भी परेशानियां हो रही है। शहरवासी पंकज, यशु, कृष्ण, सचिन, सोहन, मोहन आदि ने बताया कि महेंद्रगढ़ के कैंटीन, परशुरामव अन्य मार्गों पर गाय, सांड व बछड़े बैठे होने के कारण लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक सांड की चपेट में आकर शहर का व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसकी आज भी हालत चिंताजनक बनी है। शहरवासियों ने नपा व प्रशासन को कई बार अवगत करवाया है लेकिन प्रशासन द्वारा केवल घोषणा कर दी जाती है, लेकिन उन पर कोई अमल नहीं होता। जनहित में लोगों की मांग है कि इन आवार पशुओं को प्रशासन स्थानीय गौशालाओं में भिजवाए। 

Manisha rana