पत्नी से परेशान पति ने किया सुसाइड, बहन को Whatsaap पर भेजा सुसाइड नोट

5/31/2017 3:57:08 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):घरेलू विवाद और पिछले ढ़ाई साल से कोर्ट के चक्कर लगाते-लगाते परेशान वीरेंदर ने यमुना नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड करने से पहले अपनी बहन को उसने व्हाट्सएप्प पर कई मेसज भी छोड़े।

उसने लिखा कि मैं अपनी पत्नी पिंका और उसके वकील से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं और ये दोनों ही मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मृतक के भाई गगन ने बताया कि पिछले ढ़ाई साल से उनके भाई का कोर्ट में विवाद चल रहा है और वो अपनी पत्नी से बहुत परेशान थे। भाभी का वकील भी उन्हें परेशान करता था। उसने कहा कि भाई बहन के घर गए थे। लेकिन वहां से भी चले गए और मरने से पहले बहन को व्हाट्सएप्प पर मेसज भेज सुसाइड कर लिया। 

इस मामले की जांच कर रहे गांधी नगर पुलिस चोंकी इंचार्ज का कहना है कि मृतक की 2 दिन पहले घर से लापता होने की शिकायत पुलिस को मिली थी और आज सुबह यमुना नहर के पास ठसका से इसका शव बरामद हुआ।

मृतक का अपनी पत्नी के साथ ढ़ाई साल से विवाद चल था और मरने से पहले उसने अपनी बहन के मोबाइल पर कुछ मेसज भेजे हैं, जहां तक व्हाटसअप पर सुसाइड नोट भेजने की बात है तो इन सभी मेसज को साइबर सेल में भेज दिया गया है। भेजे गए मेसज और चैटिंग की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमोर्टेम करवाया जा रहा है जोभी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।