दिव्याशुं ने भाजपा के विधायकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत (VIDEO)

2/14/2018 6:14:49 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका की विधायक लतिका शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में दिव्याशुं ने कहा है कि पंचकूला में जगह-जगह भाजपा की जींद में होने वाली रैली को लेकर होर्डिंग को लगाया है। जब पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों ने हम पर मामला दर्ज करवा दिया था तो फिर इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न हो?

उल्लेखनीय है कि पंचकूला सेक्टर 1 स्थित गर्वमेंट कॉलेज के कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम का सुरक्षा घेरा तोडऩे के मामलें में दिव्याशुं बुद्धिराजा गिरफ्तार हो चुके हैं। सीएम के सामने काले रीबन दिखा चुके बुद्धिराजा पर पंचकूला में दो अलग-अलग मामलें दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक तो सीएम का सुरक्षा घेरा तोडऩा और दूसरा शहर में होर्डिंग को लगाने का मामला है।

एनएसयूआई प्रधान दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक ने पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर राजेश जोगपाल को शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि पंचकूला के चौकों पर भाजपा की जींद रैली को लेकर होर्डिंग को लगाया गया है। कानून सबके लिए एक समान है तो इन लोगों पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया जाता है? ऐसे में इस मामलें में जांच की जाए, अगर इन लोगों ने परमीशन नहीं ली हुई है, तो इन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करो।