फतेहाबाद में लगातार जलाई जा रही पराली, डीएम ने व्हाट्सएप पर दी जानकारी

11/5/2018 11:33:38 AM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक और प्रशासन से लेकर एनजीटी तक सभी हरियाणा में पराली जलाने पर रोक लगाने के तमाम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पराली को आग लगाने का सिलसिला लगातार जारी है।   रविवार को 35 जगहों पर किसानों ने पराली को आग लगाई। फतेहाबाद के डीएम डॉ. जेके आभीर ने 35 जगहों पर किसानों द्वारा आग लगाए जाने की जानकारी व्हाट्सअप पर शेयर करते हुए किसानों से पराली जलाने में संयम बरतने की अपील की है। पराली जलाने से रोकने को लेकर किसानों को जगरूक करने के प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा है कि किसान पराली जलाने के नुकसान को समझें और पराली ना जलाएं। 

डीसी ने पराली जलाने की वजह से विजिबिलिटी कम होने से पटियाला में हुए एक सड़क हादसे का जिक्र करते हुए फतेहाबाद के डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान हालात समझें और पराली को आग ना लगाएं। बता दें कि फतेहाबाद में अब तक पराली जलाने के कुल 200 से से अधिक मामले अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं और रविवार को 35 जगहों पर किसानों ने पराली को लगाई है। किसानों ने पिछले दिनों महापंचायत करते हुए ऐलान किया था कि सरकार पराली जलाने का स्थाई समाधान जब तक नहीं करती। किसान के पास पराली को आग लगाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। 

Rakhi Yadav