पराली न जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

11/10/2017 7:18:30 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): किसान जहां सरकार द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद किसान पराली जलाने स बाज नहीं आ रहे, वहीं पराली न जलाने वाले किसानों को समानित किया जा रहा है। गांव मामुपुर में कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जिला कृषि अधिकारी, मार्किट कमेटी चेयरमैन ने पराली न जलाने वाले किसानों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



पराली न जलाने वाले किसानों में एक ऐसे किसान गुरदयाल जिन्होंने 15 सालों से बिना पराली जलाए खेती की, पर कृषि विभाग द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया। यह खबर जब पंजाब केसरी की मीडिया पर प्रमुखता से खबर दिखाए गई, जिसके बाद कृषि अधिकारियों ने गुरदयाल से संपर्क किया। विभाग ने गुरदयाल के खेत में ही कृषि गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें आस-पास के दर्जनों किसानों ने भागेदारी की व अपने-अपने विचार रखे। वहीं जागरूक किसान गुरपाल व हरविन्द्र ने किसानों के सामने बिना पराली जलाए खेती करने का अपना अनुभव रखा। किसानों ने अधिकारियों के सामने जुर्माना लगाए जाने का दर्द भी बयां किया। कृषि विभाग द्वारा ऐसे किसानों को सम्मानित किया गया जो बिना पराली जलाए खेती कर रहे हैं।