ना जाने कितने मशहूर हो गए हमें बदनाम करते-करते: हुड्डा

7/19/2018 7:52:39 PM

चंडीगढ़:  रोहतक आगजनी मामले में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू के आरोपों पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें माफ करें वो नहीं जानते वो क्या कह रहे है। साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि अपनी शख्सियत की मैं क्या मिसाल दूं, ना जाने कितने मशहूर हो गए हमें बदनाम करते-करते।

गौरतलब है कि कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सीबीआई की चार्जशीट में सामने आया है कि फरवरी 2016 में जो तांडव हुया यह पूर्वनियोजित षड्यंत्र था और यह हुड्डा द्वारा रचा गया था। 

उन्होंने कहा था कि जाट आंदोलनकारियों ने उनके घर पर कोई भी हिंसा नही की थी। यह राजनैतिक षड्यंत्र, हिंसा तांडव व मेरे परिवार को मारने की साजिश केवल  भूपिंदर सिंह हुड्डा व उनकी टीम ने की थी। साथ ही कहा कि ये सब कुर्सी छीनने के लिए किया गया है। 
 

Rakhi Yadav