कोख के कातिलों का सरगना डॉक्टर व एक दलाल अरेस्ट, मोटे पैसे में करवाते थे गर्भपात

6/15/2019 4:43:14 PM

 

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुआ गर्भपात करवाने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  मौत के सौदागरों का यह गैंग यूपी के मेरठ में सक्रिय था। इस गैग द्वारा गर्भवति महिला के कोख में चाहे बेटा हो या बेटी दोनो ही हालातो में बेटी होने का डर दिखाकर गर्भपात कर दिया जाता था। इस काम के लिए ये लोगों से मोटे पैसे लेते थे।

पीएनडीटी अधिकारी डॉक्टर आदर्श ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि यूपी के मेरठ में मुदगिल डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर वैभव मुदगिल पैसो के लालच में आकर महिलाओं के गर्भपात कर रहा था। आरोपी गर्भवती महिलाओं के झूठे अल्ट्रासाउंड करवाता और ये कहकर उनका  गर्भपात कर देता कि आपके पेट में लड़की है जब्कि कई बार लड़का होने के बाद भी वह लालाच में आकर गर्भपात कर देता थी। अधिकारी ने बताया कि हमनें सूचना के बाद छापेमारी की जिस पर ़डॉक्टर और उसके 1 दलाल को गिरफ्तार कर  लिया गया।

 

 


 

Isha