डॉक्टर ने रिसेप्शनिस्ट के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- जबरदस्ती कमरे में ले जाकर लूटी अस्मत

6/14/2022 1:05:27 PM

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में डॉक्टर द्वारा रिसेप्शन पर बैठने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता युवती ने बताया कि वह काफी लंबे समय से निजी अस्पताल में काम करती है। अस्पताल का डॉक्टर दोपहर को उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी अरुणा ने बताया कि युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana