MBBS डॉक्टर की मां ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

6/15/2017 4:51:14 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल के जाने-माने अस्पताल महावीर दल में लगे MBBS डॉक्टर की मां सरला ने अपने ही रूम में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस अधिकारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची। डाक्टर परिवार ने शव को पुलिस के आने से पहले नीचे उतार दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला की उम्र 56 साल बताई गई है। फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एफ.एस.एल. टीम को जांच व फिंगर प्रिंट के लिए बुलाया गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 

जानकारी के अनुसार मृतका महिला सेक्टर-13 में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। आज दोपहर महिला ने उस समय आत्महत्या की जब उनके डॉक्टर बेटे OPD में बैठे थे और घर पर अकेली नौकरानी थी।