तूफान की संभावना के मद्देनजर अस्पताल के पीएमओ ने की चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द

5/7/2018 5:40:55 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): हरियाणा में आने वाले तूफान को लेकर भिवानी प्रशासन अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्र्देश जारी कर दिए है। किसी प्रकार की लोगों को समस्यां ना हो इसके लिए सामान्य अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

उपायुक्त के आदेश मिलते ही अस्पताल के पीएमओ ने सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की हर प्रकार की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए है। साथ ही दवाईयां की कमी ना हो इसके लिए भी निर्देश जारी किए है। उपायुक्त ने भी आज अस्पताल का दौरा किया तथा व्यवस्था भी देखी। फायर बिग्रेंड कर्मचारी भी अपनी डयूटी पर 24 घंटे के लिए तैनात है।

लोगों को साफ तौर पर कहा गया है कि डरने की आवश्यकता नही है। केवल घर में ही रहे। साथ ही चिकित्सकों व नर्सो की डयूटी बॉटी गई हैै। अस्पताल प्रशासन ने हर प्रकार की स्थिति से लडऩे के लिए व्यवस्था करने के भी तैयारी की है। एक वार्ड भी बनाया है ताकि अगर किसी प्रकार की जरुरत हो तो ईलाज किया जा सकें।

वही तूफान के मद्देनजर फायर बिग्रेड भी तैयार खड़ी है। लोगो के लिए हेल्प लाईन नंबर भी जारी किया गया है। कहा गया है कि कर प्रकार की स्थिति से लड़ने के लिए वे तैयार है। उन्होंने बताया कि उनकी सेवाएं 24 घंटे के लिए 7 फायर बिग्रेड के साथ तैयार है।

Rakhi Yadav