पथरी की बात कहकर डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन, लेकिन नहीं मिली पथरी (VIDEO)

1/20/2018 3:55:42 PM

पानीपत(अनिल कुमार):पानीपत में डाॅक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने अाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले पेट दर्द से पीड़ित महिला को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॅाक्टरों ने महिला के पित की थैली में पथरी होने की जानकारी दी। ऑपरेशन में दो सर्जनों की टीम ने चीरा देकर महिला का पेट खोल दिया, लेकिन उन्हें पथरी नहीं मिली। डाॅक्टरों ने पेट को वापिस सिल दिया, जिसके बाद महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

उसके बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले में राजनगर निवासी महेश ने बताया की उसकी भाभी धर्मबीर को कई दिनों से पेट दर्द था। जिसके चलते सिविल अस्पताल में डॉक्टर से चेक कराया तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें पता चला कि पित की थैली में 17 एमएम की पथरी है। महिला को कल ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। आज परिजनों ने सिविल सर्जन संत लाल को लिखित शिकायत दी है।

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि इस मामले में बोर्ड गठित कर दिया है। अगर मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।