मांगों को लेकर डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर, मरीजों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

11/12/2021 2:38:48 PM

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल की व ड्यूटी छोड़ दो घंटे सरकारी एलएनजेपी अस्पताल परिसर में धरना भी दिया। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज धक्के खाते दिखे। मेडिकल एसोसिएशन महासचिव डॉ प्रदीप ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर अगली रणनीति तय की जाएगी।

डॉक्टरों ने कहा कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैडर, पीजीपॉलिसी दुरुस्त करने व सीधे एसएमओ की भर्ती पर रोक लगाना यह उनकी तीन मुख्य मांगे हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री से दो साल पहले बात भी हुई थी, लेकिन मामला फाइलों में अटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र पहले 65 वर्ष की गई, अब इसे पुनः कम किया जा रहा है यह भी सही नही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana