घरेलू गैस का बढ़ा दाम, NSUI-महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

11/5/2017 2:00:57 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के सुभाष चौक पर एनएसयूआई की छात्र इकाई और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस के बढ़े दामों को लेकर सरकार का विरोध करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस ने यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए जाएंगे तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं को मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरुक किया जाएगा।



सुभाष चौक पर एनएसयूआई और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और पुतला भी फंूका। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रियंका और मोनिका राठी ने कहा कि, सरकार पहले से ही अपनी गलत नीतियों के कारण पहले से ही बदनाम है और अब तो सरकार ने गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं जिसके चलते महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। वैसे तो मोदी सरकार हर घर को केरोसिनमुक्त करना चाहती है लेकिन लगातार बढ़ रहे गैस के दाम चिंता का सबब है। अगर मोदी सरकार गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती तो कांग्रेस इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेगी।