नौकरानी से घर से किए लाखों रुपए के गहने चोरी, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-70 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। फ्लैट से सोने के नेकलेस, चूड़ियां, मंगलसूत्र और चेन सहित भारी मात्रा में कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-70 निवासी संजीत चौधरी ने शिकायत में बताया कि उनके घर से एक नेकलेस,कान का सेट, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने के मंगलसूत्र,तीन सोने की अंगूठियां, पांच सोने की चेन, चार कान के झुमके,एक सोने का मांग टीका और तीन सेट चांदी की पायल के चोरी हो गए। 

 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में घर में काम करने वाली एक महिला पर चोरी का सीधा शक जताया है। माना जा रहा है कि आरोपी महिला ने घर में रहने और काम करने के दौरान मिले मौके का फायदा उठाकर इन कीमती आभूषणों को धीरे-धीरे या एक साथ गायब कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static