'दुश्मन को शक की निगाहों से न देख, तेरा कातिल तो तेरा यार भी हो सकता है', कृष्ण मिड्ढा का कांग्रेस पर शायराना तंज

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 04:52 PM (IST)

जींद (अमनदीप) : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर शायराना अंदाज में करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "अपने दुश्मन को शक कि निगाहों से ना देख, तेरा कातिल तो तेरा यार भी हो सकता है। "डॉ. मिड्ढा ने कांग्रेस के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के हालात खराब हैं और उन्हें अपना घर संभालना चाहिए। उन्होंने पहले भी विधानसभा में कांग्रेस के बारे में ऐसी टिप्पणियां की थीं।

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस होने पर उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस का अपना आंतरिक मसला है, मैं इसमें कुछ नहीं कहूंगा।" लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और हार-जीत जिंदगी के दो पहलू हैं। तीन उम्मीदवारों के मैदान में आने से मुकाबला रोमांचक रहा।इनर लाइन के चुनाव से दूरी बनाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी इच्छा है, लेकिन चुनाव के माहौल में वोट डालना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर ने चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर हरियाणावासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगले महीने 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सैनी जींद आएंगे, जहां वे करोड़ों रुपये की योजनाओं और सौगातों के साथ लोगों को लाभान्वित करेंगे। कल से ही जींद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा शुरू हो जाएगा।यह बयान डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में दिए हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कमजोरियों पर जोर दिया और विकास कार्यों पर फोकस किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static