पंचकूला में डबल मर्डर से मचा हड़कंप... एक ही जगह पहले साले, फिर बाद में मिली जीजा की लाश; जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:20 PM (IST)

पंचकूला : पंचकूला के सेक्टर-19 में डबल मर्डर से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं दोनों मृतकों में आपस में जीजा साला का रिश्ता बताया जा रहा है। वहीं इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड ने दहशत का माहौल कायम हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान संजीत और अर्जुन के रुप में हुई है। संजीत के घर बेटे के जन्म की खुशी में छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उसके जीजा अर्जुन भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर संजीत और अर्जुन के बीच विवाद हो गया।

विवाद के कुछ समय बाद संजीत का शव सेक्टर-19 के फाटक के पास मिला। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि संजीत की हत्या उसके जीजा अर्जुन ने की है। हालांकि कुछ घंटो बाद उसी स्थान पर अर्जुन का शव मिलने से भी हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस अब इस दोहरे मर्डर की जांच में गहनता से जुटी हुई है। इस वारदात ने पूरे इलाके में खौफ तथा तनाव का माहौल पैदा कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static