फेरे के वक्त दहेज लोभियों ने रखी 5 लाख की डिमांड, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार(Video)

4/22/2018 1:12:40 PM

अंबाला(अमन कपूर): एक तरफ जहां सरकार दहेज मुक्त विवाह का उपदेश देती रहती है। वहीं इस पर अंकुश लगाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के अंबाला से सामने आया है। यहां दहेज का दंश एक परिवार की खुशियां को निगल गया।

अंबाला कैंट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली एक लडक़ी की कम्युनिस्ट सेंटर में शहर से बारात आयी। घर में खुशी का माहौल था। दुल्हा और दुल्हन के फेरे होने ही वाले थे कि दुल्हे की मां ने बेटे का हवाला देते हुए कार और 5 लाख रुपयों की डिमांड कर दी। 

बेटी की शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर देने वाली लड़की की बीमार मां ने जब ये सुना तो उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। लड़की के परिजनों ने दुल्हें और उसकी मां को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानें। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और बारात वापस लौट गई।

दुल्हन पक्ष ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दहेज लोभियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। बारात लौट जाने से लड़की का पिता और मां बेसुध है। वहीं, दुल्हन का कहना है कि वो ऐसे परिवार में कभी शादी नहीं करेगी जिसमें दहेज के लोभी रहते हो। 

Rakhi Yadav