फरीदाबाद में दहेज के दानवों ने ली विवाहिता की जान

12/8/2018 10:36:30 AM

फरीदाबाद(अनिल राठी): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक बार फिर दहेज़ के लोभियों ने अपनी बहु को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। जोकि एक निजी स्कूल का संचालक है।



लड़की के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की मौत के बाद भी उन्हें इसकी सूचना आरोपी परिवार ने नहीं दी। फिलहाल पुलिस ने लड़की पक्ष के बयान पर आरोपी पति, सास, ससुर सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




जानकारी के अनुसार मृतका उत्तराखंड के पोडि गाड़वाल की रहने वाली थी। उसका नाम मिनाक्षी था, जिसकी शादी एक साल पहले ही फरीदाबाद के सेहतपुर इलाके के रहने वाले अमित से हुई थी।   हाल ही में मृतका ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था।



लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस घर में वह अपना घर बसाने और पूरा जीवन बिताने जा रही है। उस घर में इंसान नहीं दहेज़ के दानव रहते है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मिनाक्षी का पति, सास, ससुर और अन्य सदस्य उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे।




कई बार तो उन्होंने उसके पति और देवर के अकाउंट में डेढ़ लाख रूपये भी डलवाए थे। परिजनों ने बताया कि इस बार उन लोगों ने दहेज की डिमांड बहुत ज्यादा की जिसे वह पूरा नहीं कर पाए। जिसके चलते इसकी सजा उनकी बेटी ने अपनी जान गवांकर चुकाई। 

Rakhi Yadav