दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, ससुराल पक्ष पर फांसी लगा मारने का अारोप(video)

4/3/2018 6:36:18 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में दहेज रूपी दानवों की भेट एक और विवाहिता चढ़ी है। मामाला फरीदाबाद की भारत कालोनी का है जहां एक विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा दहेज़ के लिए बार -बार परेशान करने से तंग आकर कर मौत को गले लगा लिया। वहीँ लड़की पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर दहेज के लिए परेशान करने और अन्य धाराओं के तहत पति,सास,ससुर सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करा कर शव उसके परिवार को सौंप दिया गया ।

बल्लभगढ़ में भाटिया कॉलोनी निवासी पूजा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी 4 फरवरी 2016 को भारत कॉलोनी निवासी दीपक सोलंकी के साथ हुई थी। शादी में कार से लेकर दहेज में सब कुछ दिया था लेकिन बेटी के ससुरालियों की दहेज़ की भूख खत्म नहीं हुई। अारोपी शादी के बाद से ही बेटी को शादी के बाद से ही पेरशान करते थे और अधिक दहेज लाने की मांग करते थे।

 उन्हें कल शाम 7 बजे सुसुराल वालों ने फोन पर इस बात की जानकारी दी कि उनकी बेटी पूजा ने फांसी लगा ली है। जिस दौरान उनकी मौत हो गई। पिता का कहने है उनकी बेटी ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग अाकर आत्महत्या की है, या इन लोगों ने उसे मार दिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतिका के पिता के बयान पर पति,सास,ससुर सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Deepak Paul