डा. विपिन सांगवान बने कांग्रेस मेडीकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

10/19/2018 11:53:57 AM

रोहतक: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यूथ प्रकोष्ठ में मैडीकल प्रकोष्ठ का गठन कर रोहतक निवासी युवा कांग्रेसी डा. विपिन सांगवान को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति पर डा. सांगवान को नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी सौंपते हुए केशव यादव ने डा. सांगवान से पूरे भारत में मैडीकल सेल का जल्द विस्तार करने की उम्मीद जताई है।

 इस मौके पर डा. विपिन सांगवान ने कहा कि उनको कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको वह बखूबी निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का आभार व्यक्त किया।

Deepak Paul