सरकारी दफ्तरों में छलका रहे थे जाम, मीडिया को देख अधिकारियों के उड़े होश (Video)

7/12/2017 4:16:54 PM

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती):शाम होते ही अधिकांश सरकारी कार्यालयों में जाम छलकाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अधिकारी हो या कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर बैठकर खुल्ले आम जाम छलकाते हैं। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई भी नही है। जैसे ही घड़ी शाम के 5 बजाती है, वैसे ही जिला सचिवालय के अधिकांश कार्यालयों में जाम छलकाने का कार्य शुरू हो जाते है। जिला सचिवालय में दूसरे तल पर स्थिति चुनाव कार्यालय में यह तहसीलदार का कार्यालय है, जहां अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी मेज पर रखकर जाम छलका रहे हैं।

मीडिया के कैमरे जैसे ही इनके सामने आए वे अपने चेहरे छुपाने लगे और फिर भागने लगे। इनको नशे में भागता देख अन्य कार्यालयों में जाम छलकाने का दौर समाप्त हो गया। इसके बाद अन्य कार्यालयों में भी गए कुछ एेसा ही नजारा देखने को मिला।

इन नशेड़ी अधिकारियों ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर घुस देने की भी नाकाम कोशिश की। कुछ कर्मचारी अपना चेहरा छुपाने लगे।