पीने के पानी को तरसे 20 हजार से ज्यादा लोग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 12:04 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के 20 हजार से ज्यादा लोग पिछले तीन दिनों से पीने के पानी को तरस रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि नगर निगम की तरफ से लोगों के लिए टैंकर की व्यवस्था तक नहीं की गई है जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पेयजल किल्लत से ज्याेति पार्क, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-7 एक्सटेंशन का एक हिस्सा पेयजल से वंचित है जिसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं जिन्हें पिछले तीन दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, लोगों की मानें तो पानी की आपूर्ति बाधित करने से पहले न तो कोई जानकारी दी गई और न ही उन्हें यह बताया जा रहा है कि आखिर पेयजल आपूर्ति बाधित क्यों है। यदि किसी कारण से पेयजल आपूर्ति बाधित भी की गई है तो क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जानी थी ताकि लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों को निपटा सकें। 

 

वहीं, मामले में जब नगर निगम के जेई वासु चौटाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पेयजल लाइन में लगे वाल्व में खराबी आ गई थी जिसे रिपेयर कराया गया है। इस इसकी रिपेयरिंग की जा रही है। दोपहर तक लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बूस्टिंग स्टेशन में पानी आने लगेगा और लोगों को आज शाम से ही पेयजल मिलने लगेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static