डी.आर.एम. के निरीक्षण से रेलवे अधिकारियों में मचा हडक़म्प

6/5/2019 10:55:36 AM

जाखल (बृजपाल): मंगलवार को दिल्ली रेलवे मंडल अधिकारी एस.सी. जैन ने जाखल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उनके स्टेशन पर पहुंचने की सूचना से अधिकारियों में हडक़म्प मच गया। इस दौरान स्टेशन पर खामियां मिलने पर डी.आर.एम. ने अधिकारियों को फटकार लगाई। रेलवे परिसर में जगह-जगह पड़ी गंदगी व खानपान कैंटीनों की खस्ताहाल स्थिति को देख वह बिफर गए। इस पर उन्होंने अधिकारियों से सफाई का ठेका होने के बावजूद चरमराई व्यवस्था का कारण पूछा तो अधिकारियों ने इसका कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया।

इसे लेकर डी.आर.एम. द्वारा अधिकारियों की लताड़ लगाने के साथ ही इसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौरान से स्टेशन परिसर में चल रही कैंटीनों पर भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। उन्होंने स्टेशन अधिकारियों से रेलयात्रियों को साफ -सुथरा भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रेलवे प्लेटफार्म पर बिना टिकट घूमने आते लोगों पर कार्रवाई करने के साथ ही बिना लाइसैंस रेल में या फिर स्टेशन परिसर में खान-पान सामग्री का धंधा करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के सख्ती से आदेश दिए।

स्टेशन पर व्यवस्थाओं की पूॢत का दिया आश्वासन
डी.आर.एम. के निरीक्षण दौरान रेल यात्रियों ने कहा कि जाखल रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है जबकि यहां विवेक एक्सप्रैस एवं शताब्दी एक्सप्रैस का ठहराव नहीं है। इसे लेकर यात्रियों द्वारा उनसे इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। इसके अलावा यात्रियों द्वारा उन्हें स्टेशन परिसर में पाॄकग व ए.टी.एम. का अभाव होने से यात्रियों को हो रहीं समस्या के बारे में अवगत कराया गया। इस पर डी.आर.एम. एस.सी. जैन द्वारा यात्रियों की यह सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। 

कर्मचारियों ने भी  सुनाया दुखड़ा
इस दौरान रेलवे कर्मचारियों द्वारा भी अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे लेकर नॉर्थर्न रेलवे मैन्स यूनियन के सचिव अरुण नेगिल द्वारा डी.आर.एम. एस.सी. जैन के समक्ष जाखल जोन में रेलवे अस्पताल खोलने की मांग करते हुए कहा कि अस्पताल की कमी से रेलवे कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा को लेकर जींद या दिल्ली शहरों में जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जाखल जोन में किसी भी लेवल की क्राङ्क्षसग गेट फस्र्ट एंड किट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के रेलवे क्वार्टरों की खस्ताहाल स्थिति एवं रेलवे कॉलोनी में सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। इसे लेकर डी.आर.एम. द्वारा कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर विचार कर जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।

Isha