पेड़ की छाया में बैठे लोगों पर गिरा पेड़, दो बच्चियां घायल

6/8/2018 2:16:13 PM

सफीदों(विजेंद्रर कुमार): सफीदों के राजकीय अस्पताल में अचानक एक पेड़ गिरने से दो बच्चे घायल हो गए, जबकि एक कार भी उस पेड़ के नीचे दब गई। काफी मश्कत के बाद घायलों को पेड़ के निते से निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।  

सफीदों के राजकीय अस्पताल में सुबह 10:00 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पर एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ ने वहां खड़ी एक कार को अपने लपेटे में ले लिया और पेड़ की छांव में बैठे कई लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में पेड़ की छांव में बैठी दो बच्चियां घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार दिया।

जानकारी के अनुसार पेड़ इतना पुराना नहीं था, लेकिन जिस प्रकार से पेड़ अस्पताल में मौजूद लोगों के ऊपर गिरा है उससे और भी एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल अस्पताल प्रशासन द्वारा गिरे हुए पेड़ को वहां से हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Deepak Paul