स्मैक नहीं मिली तो, माँ की चुन्नी से लगाया फंदा, विधवा मां और छोटे भाई का था सहारा

12/3/2021 11:35:48 AM

यमुनानगर: आज के समय में नशा युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। चंद पलों का सुकून पाने के लिए नौजवान अपनी जान दांव पल लगा रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर से सामने आया है। यहाँ के तीर्थ नगर में रहने वाले बादल उर्फ राधा (20) को स्मैक नहीं मिली तो उसने माँ की चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब घटना की सूचना मां को मिली तो वो आनन- फानन में उसे अस्पताल में ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बादल के छोटे भाई सूरज ने बताया, 'कुछ समय से भाई नशा करने लगा था। हालांकि, वह कभी घर पर नशा नहीं करता था। उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। धार्मिक कार्यक्रम में बादल राधा बनता था।   जो भी पैसे वो जागरण सेे कमाता था, उसे स्मैक में उड़ा देता था। विधवा मां और 15 साल का छोटा उसे सहारा समझते थे। बादल की मौत के बाद अब वो बेसहारा हो गए हैं।   


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Content Writer

Isha