दवा विक्रेता पर नशेड़ियों ने बोला हमला, गलती बस इतनी कि नहीं दिया ये सामान...आरोपी काबू
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 01:21 PM (IST)
अंबाला(अमन) : अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार में स्थित एक दवा विक्रेता सुबोध कुमार को नशेड़ियों को नशे के कैप्सूल ना देना महंगा पड़ गया । नशे के कैप्सूल लेने आए तीन युवकों ने कैप्सूल ना मिलने पर गुस्से में आकर न केवल दवा विक्रेता पर हमला कर दिया बल्कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ जाते जाते उसका सामान भी ले गए।
इस मामले में तोप खाना पुलिस ने दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य अभियुक्त काफी दिनों से पुलिस गिरफ्त से बाहर था। तोप खाना चौकी इंचार्ज ने बताया की आशीष नाम का युवक काफी लंबे समय से इस मामले में फरार था लेकिन पुलिस ने इसे बीते रोज गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि जिस बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर इन्होंने वारदात को जाम दिया था वह मोटरसाइकिल भी इन्होंने हीलिंग टच अस्पताल के बाहर से चोरी किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे अन्य वारदातें और चोरी का बुलेट मोटरसाइकल बरामद करने की तैयारी कर रही है।