अंबाला में नशा तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर हरियाणा-पंजाब में करते थे सप्लाई

1/13/2023 5:23:41 PM

अंबाला(अमन) : नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए अंबाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले 2 तस्करों को 3 किलो 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने पिछले 13 दिन में एनडीपीएस के तहत कुल 7 मामले दर्ज किए हैं।

 

 

अंबाला में नशे की खेप की सप्लाई करने पहुंचे थे आरोपी

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान बिहार के रहने वाले श्रीन्दन व रणधीर साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के सीतामढ़ी से हरियाणा और पंजाब में नशे की सप्लाई कर अपना धंधा चला रहे थे। नशा तस्करों को लेकर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अंबाला में नशे की खेप की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस यह जानना चाहती है कि दोनों आरोपी अंबाला में किसे नशे की सप्लाई करने पहुंचे थे।

 

 

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस  

 

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नशा तस्करी के यह पूरा खेल दिल्ली-बिहार के इलाकों से चल रहा है। कुछ लोग दिल्ली और बिहार के नशे की सप्लाई करने के लिए हरियाणा और पंजाब पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला में अफीम की तस्करी करने पहुंचे दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशा तस्करी के इस नेक्सस में और कितने लोग शामिल हैं। इसी के साथ पुलिस यह जानने का भी प्रयास करेगी कि आरोपी अंबाला में किसे नशे की सप्लाई करने पहुंचे थे।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Gourav Chouhan