दवाइयां हो सकती हैं संक्रमण का कारण : ए.सी.एस.

3/31/2019 11:09:48 AM

रोहतक(मैनपाल): पी.जी.आई. पहुंचे सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी ए.सी.एस. हैल्थ डा. राजीव अरोड़ा (अतिरिक्त मुख्य सचिव) ने डी.जी. हैल्थ डा. सतीश अग्रवाल व जिला उपायुक्त डा. यर्श गर्ग के साथ वार्ड 11 का दौरा किया। ए.सी.एस. अरोड़ा ने निदेशक कार्यालय में पी.जी.आई. के आलाधिकारियों समेत सिविल सर्जन को कहा कि मोतियाङ्क्षबद ऑप्रेशन मामले में किसी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी। 

विभाग ने इस बैच की सभी दवाइयों के सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने में 4 से 5 दिन समय लगेगा। इसके बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी। इस मामले में अब तक फाइडिंग में चिकित्सकों की लापरवाही कम नजर आ रही है। इसमें एक या 2 दवाइयां है, जिनकी वजह से संक्रमण फैला हो सकता है। रिपोर्ट में फार्मा कंपनी के दोषी पाए जाने पर नियम व कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में ऑप्रेशन प्रक्रिया को मंगलवार तक रोका गया है। 

स्वास्थ्य विभाग मार्च में ऑप्रेट हुए मरीजों का करेगा फॉलोअप
डा. अरोड़ा ने बताया कि सभी सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि मार्च में हुए आंखों के ऑप्रेशन का फालोअप करें। मरीज से सम्पर्क कर उनकी स्थिति क्या है रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को सौंपे। पी.जी.आई. में संक्रमण ग्रस्त मरीजों की संख्या शनिवार को 44 पर पहुंच गई है। इनमें से 41 मरीज भिवानी से, 2 करनाल व एक झज्जर से आया है। ए.सी.एस. ने बताया कि 28 मरीजों का ऑप्रेशन किया जा चुका है।

पी.जी.आई. के नेत्र रोग विभाग की थपथपाई पीठ
ए.सी.एस. डा. अरोड़ा ने पी.जी.आई. के नेत्र रोग विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक लगातार संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। मामले को लेकर चंडीगढ़ बैठे अधिकारी भी ङ्क्षचतित है। टाइम-टू टाइम मरीजों की स्टेटस रिपोर्ट ले रहे हैं। साथ ही भविष्य में घटना दोबारा न हो इसके लिए भी चिकित्सकीय पहलू से लेकर खरीद कमेटी कि कार्यशैली की बारीकता से जांच की जा रही है।

मंत्री विज ने बुलाई मीटिंग, जांच के दिए आदेश
अम्बाला छावनी (जतिन):
स्वास्थ्य मंत्री विज ने विदेश से आते ही उच्चाधिकारियों से अपने आवास पर मीटिंग बुलाई व मरीजों के उचित इलाज के साथ मामले की जांच के दिए सख्त आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास पर हरियाणा के ए.सी.एस. हैल्थ राजीव अरोड़ा डी.जी. हैल्थ और अन्य अधिकारियों ने विज को पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद विज ने विभागीय अधिकारियों को सभी पीड़ित मरीजों को बढिय़ा से बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच करके दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

ए.सी.एस. हैल्थ राजीव अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 24 मरीजों को इलाज के लिए पी.जी.आई चंडीगढ़ भेजा गया था जहां सभी का सफ ल ऑप्रेशन हुआ और सभी मरीज ठीक हो गए। ऑप्रेशन के दौरान इस्तेमाल की सभी दवाओं को न केवल सरकारी अस्पतालों में बल्कि पूरे हरियाणा भर में फ्र ीज करने के साथ-साथ इसकी जानकारी भारत सरकार को दे दी गई है। इसके अलावा इस कम्पनी की दवाओं के सभी सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।

लोगोंं की आंखों की रोशनी चले जाने के लिए सरकार दोषी : किरण
भिवानी (पंकेस):
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि 40 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने के लिए सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद में न केवल उच्च अधिकारी शामिल होते हैं बल्कि सत्तापक्ष के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। 

kamal