पुलिसकर्मियों पर कहर बनकर टूट पड़ा शराबियों का झुंड, लात-घूंसों से पीट-पीटकर किया अधमरा

10/26/2023 3:33:48 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): जिले में कुछ लोगों ने पुलिस के दो जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों पुलिस कर्मियों को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा है। इस मारपीट में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला करने के शक में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शराब के नशे में थे आरोपी

कोसली थाना के अंतगर्त आने वाली नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल लाल सिंह और ओमप्रकाश दोनों बुधवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि नाहड़-कनीना रोड स्थित देवा होटल के पास कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहें है। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो 5-6 युवक दूसरे युवकों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोका तो दूसरे युवकों को छोड़ वह पुलिस पर टूट पड़े और फोन कर अपने दूसरे साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

ऑन ड्युटी पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा

पहले तो आरोपियों ने ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और फिर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद नाहड़ चौकी के अलावा कोसली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात में ही गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को शहर के एक प्रा‌इवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Saurabh Pal