डी.जे. पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, नशे धूत में युवकों ने गोली चला फैलाई दहशत

12/31/2018 3:35:35 PM

कैथल (सुखविंद्र): जींद रोड स्थित एक होटल में शनिवार रात्रि करीब 9 बजे पार्टी के दौरान डी.जे. पर नाचने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई से लेकर गोली चलाने तक पहुंच गया। गनीमत यह रही कि इस विवाद में किसी को जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि इस झगड़े में होटल में शीशा, डी.जे., कुर्सियां, सोफे व अन्य सामान टूट गया और होटल में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी विशाल गाबा ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 29 दिसम्बर को उसके मित्र अशोक कथूरिया का जन्मदिन था।



जन्मदिन पर मैं, मेरे साथी सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, अमित सिंघला, दीपक व आशीष के साथ जींद रोड स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए आए थे। जन्मदिन की खुशी में हम रात्रि 9 बजे डी.जे. पर नाच रहे थे। तभी 4/5 लड़के हमारी पार्टी में घुस गए और डी.जे. पर नाचने लगे। जब मैंने व मेरे दोस्तों ने उन युवकों को डी.जे. पर नाचने से मना किया तो वे लड़के तहस में आ गए और उनसे हाथापाई करने लगे। एक लड़के ने मेरे पीठ में कुर्सी मारी व अशोक कथूरिया के सिर में गिलास मारा। जब हम उन्हें छुड़ाया रहे थे तो आरोपियों में से एक युवक नीचे से गया और कुछ ही देर में पिस्टल लेकर आया। आरोपी युवक ने आते ही फायर कर दिया, जिस कारण होटल में दहशत फैल गई। हम जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और जब वह आरोपियों को पकडऩे का प्रयास करने लगे तो आरोपियों ने दूसरा फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी जाते-जाते उनकी बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ गए। आरोपी युवक जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

यह पूरी घटना होटल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। गोली चलने के बाद ऊपर व नीचे पार्टी कर रहे युवक भागते हुए नजर आ रहे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे उसके साथी युवकों की भी पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

Rakhi Yadav