DSP हत्याकांड: हरियाणा सरकार ने दिए न्यायिक जांच करने के आदेश, विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

7/21/2022 10:05:31 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने मेवाड़ में खनन माफिया द्वारा एक डीएसपी की मौत और उस क्षेत्र में अवैध खनन की अन्य सभी परिस्थितियों की न्यायिक जांच करने का निर्णय लिया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह के परिवार के सदस्यों ने भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से उन परिस्थितियों की न्यायिक जांच / जांच की मांग की है। इस सबंंध में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर जानकारी दी है।


गौरतलब है कि बीते दिन ही डीएसपी सुरेंद्र तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने खनन स्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की, तभी उन्हें टक्कर मार दी गई। टक्कर डंपर से मारी गई थी। इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से एक दिन बाद पुलिस ने डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Content Writer

Isha